पिटबुल, राटबिलर और अमेरिकन बुलडॉग सहित 25 विदेशी नस्लों के कुत्ते पालने, बेचने और इनका ब्रीडिंग सेंटर चलाने पर नगर निगम ने प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। जिन लोगों ने घरों में प्रतिबंधित की गई नस्लों के कुत्ते पाले हैं, अप्रैल से उनका लाइसेंस नहीं बनेगा। मालिक ये कुत्ते तभी रख सकेंगे, जब वे इनकी नसबंदी कराने का प्रमाण पत्र नगर निगम को देंगे। इसके लिए 31 मार्च तक का मौका है।
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, बाले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बर्बाद कर देंगे
ये भी पढ़ें - बसपा ने घोषित किए दो और प्रत्याशी, सच्चिदानंद पांडेय अयोध्या और अशोक पांडेय उन्नाव से लड़ेंगे चुनाव
कुत्तों की इन नस्लों पर लगाया प्रतिबंध
पिटबुल टेरियर, टोसा इनू, अमेरिकन टेरियर, फिला ब्रासीलेरियो, डोगो अर्जेनटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोरेबोल, कंगल, सेंट्रल एशियन, काकेशियन, साउथ रसियन, टोरंजक, सरपैलनिक, जापानी टोसा, जापानी अकिता, मैस्टिफ, राट बिलर, टेरियर्स, रोडेसियन रिजबैक, वोल्फ, कैनारियो, अक्बैस, मास्को गार्ड, केन कारसो, वैनदागो।