फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में डेंगू के 24 नए मरीज मिले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को डेंगू के 24 नए मरीज मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। कई इलाकों में जलभराव और मच्छरों की मौजूदगी से डेंगू का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घरों के आसपास जांच और बचाव के उपायों में जुटी हैं। लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अलीगंज, इंदिरानगर और आलमबाग समेत कई इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। पॉश कॉलोनियों में भी मच्छरों का प्रकोप लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। घरों के आसपास खाली प्लॉट, गमलों, कूलर और छतों पर जमा पानी मच्छरों के पनपने की वजह बन सकता है। केवल गंदे पानी से ही डेंगू फैलाने वाले मच्छर नहीं पनपते, बल्कि साफ पानी में भी इनके लार्वा विकसित हो सकते हैं। इसलिए घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें