लखनऊ। शहर में शुक्रवार को डेंगू के 24 नए मरीज मिले हैं। इनमें से इंदिरानगर में सबसे ज्यादा छह मरीज, चंदरनगर में पांच, अलीगंज और चिनहट में तीन-तीन, सिल्वर जुबिली में दो और सरोजनीनगर, एनके रोड, टूड़ियागंज, गोसाईंगंज और रेडक्रॉस क्षेत्र में एक-एक मरीज मिला है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि टीमें प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और सर्वेक्षण कर रही हैं।