फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 24 कंप्यूटर सहायकों को सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति, दोबारा डीपीसी के बाद आदेश जारी

Sat, 11 Jul 2020 11:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग की संस्तुति के आधार पर सचिवालय के 24 कंप्यूटर सहायकों को सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति दे दी है। पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


कंप्यूटर सहायक से सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए राज्य लोक सेवा आयोग में 29 जून को डीपीसी हुई थी, लेकिन बाद में एक शिकायत का संज्ञान लेकर 7 जुलाई को दोबारा डीपीसी की गई। इसमें 24 कंप्यूटर सहायकों की पदोन्नति की संस्तुति की गई। 

इन्हें मिली पदोन्नति : राजेंद्र सिंह, रोहित सिंह, विनय वर्मा, अजरा बानो, राम अवध यादव, ओमप्रकाश यादव, सरिता, सर्वजीत सिंह, कृष्णा वर्मा, ललित चंद्र, रंदीप सिंह, प्रत्यूष सिंह, सागर शुक्ला, आलोक कुमार श्रीवास्तव, धीरज कुमार पांडेय, राहुल प्रकाश, अंजू यादव, संजय कुमार, अरविंद कुमार, शाहीन सिद्दीकी, तूबा अख्तर, सुनील कुमार, प्रतिभा सिंह, सुशील कुमार कश्यप।  
विज्ञापन


सचिवालय संघ ने शिकायत को फर्जी करार देते हुए इसका संज्ञान लेकर दोबारा डीपीसी कराने पर विरोध जताया था। सचिवालय संघ के सचिव ओंकारनाथ तिवारी ने बताया है कि ये पदोन्नतियां चयन वर्ष 2019-20 में सहायक समीक्षा अधिकारी संवर्ग की विभागीय कोटे की रिक्तियों के सापेक्ष की गई हैं। 

संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारी नेता धीरज कुमार पांडेय व आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई और सचिवालय प्रशासन विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें