यूपी में मंगलवार को 2351 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 3339 को डिस्चार्ज किया गया। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 30,416 रह गई है, जबकि 6714 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल 4,22,024 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में 250, कानपुर नगर 86, प्रयागराज 146, गोरखपुर 66, गाजियाबाद 140, वाराणसी 79, नोएडा 140, मेरठ 139, बरेली 51, मुरादाबाद 95, अलीगढ़ 25, झांसी 37, सहारनपुर 23, अयोध्या 24, आगरा 34, बाराबंकी 14, बलिया 26, लखीमपुर खीरी 52, शाहजहांपुर 14, देवरिया 24, मुजफ्फरनगर 36, जौनपुर 11, महराजगंज 37, कुशीनगर 17, आजमगढ़ 11, हरदोई 15, रामपुर 10, मथुरा 40, इटावा 11, गाजीपुर 24, बस्ती 22, गोंडा 26, बुलंदशहर 31, प्रतापगढ़ 38, सीतापुर 25, उन्नाव 9, सुल्तानपुर 19, फर्रुखाबाद 18, पीलीभीत 00, चंदौली 12, रायबरेली 22, सिद्धार्थनगर 9, बहराइच 8, अमरोहा 48, सोनभद्र 17, बिजनौर 20, हापुड़ 12, बदायूं 9, मैनपुरी 21, कन्नौज 12, फिरोजाबाद 17, संत कबीरनगर 10, फतेहपुर 23, अमेठी 8, ललितपुर 14, मिर्जापुर 12, शामली 18, मऊ 10, जालौन 33, औरैया 7, संभल 23, बांदा 41, एटा 7, भदोही 5, कानपुर देहात 2, कौशांबी 7, बलरामपुर 10, अंबेडकरनगर 11, चित्रकूट 9, कासगंज 6, बागपत 13, हमीरपुर 6, हाथरस 2, श्रावस्ती 3 और महोबा में 7 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 30 मरीजों की मौत हुई है।