फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : हरियाणा से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 235 पेटी शराब बरामद

Fri, 20 Sep 2019 03:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अवैध शराब बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर एक ढाबे पर खड़े डीसीएम में 235 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब पुलिस ने बरामद की है। हालांकि इस दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बरामद शराब की कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह शराब हरियाणा से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही थी। जिस डीसीएम में शराब मिली है उसमें लकड़ी लदी थी जिसके बीच में शराब छुपाकर रखी गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उसके मालिक का पता लगाने के साथ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। एसपी आकाश तोमर ने जानकारी देते हुए कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें