सड़कों का शिलान्यास करते भाजपा नेता नीरज सिंह।
लखनऊ। पांच विधानसभा क्षेत्रों में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) 23 सड़कें बनवाने जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा नेता नीरज सिंह ने इनका शिलान्यास किया। इनके निर्माण पर 6.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जो 23 सड़कें बनाई जाएंगी, उनमें पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की 15, उत्तर विधानसभा क्षेत्र की 14, बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र की 5, सरोजनीनगर और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की दो-दो सड़कें हैं। इस मौके पर सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, विधायक योगेश शुक्ला और अंजनी श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जो 10 प्रमुख विकास प्रस्तावित हैं, उनमें हैदर कैनाल पर 11.48 किमी लंबी एलिवेटेड फोरलेन सड़क का निर्माण प्रमुख है।