फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे 23 ई-रिक्शे

विज्ञापन
करीमगंज में बिजली चोर के आरोपी का कनेक्शन काटते कर्मचारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। आजादनगर उपकेंद्र के करीमगंज व रज्जबगंज क्षेत्र में बुधवार भोर में 4 बजे जांच अभियान के दौरान 23 ई-रिक्शों को चोरी की बिजली से चार्ज करते हुए पकड़ा गया। इस चोरी के कारण आसपास के मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी।
विज्ञापन



लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि बिजली निगम और पुलिस प्रवर्तन दल की संयुक्त कार्रवाई में दो जगह बड़ी बिजली चोरी पकड़ी गई। करीमगंज के नेवाती टोला की रहने वाली नसीमा बानो के घर में 14 ई-रिक्शे सीधे केबल में कटियाबाजी करके चार्ज किए जा रहे थे। यहां 11 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। इसी प्रकार अंबरगंज के रज्जबगंज निवासी अर्शी के घर में अतिरिक्त केबल के जरिये चोरी की बिजली से नौ ई-रिक्शे चार्ज किए जा रहे थे। दोनों जगहों पर आरोपियों के बिजली कनेक्शन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुख्य अभियंता ने बताया कि इन दोनों बिजली चोरों के कारण पिछले एक हफ्ते से दोनों मोहल्ले में केबल जलने की घटनाएं हो रही थीं जिससे दूसरे उपभोक्ता परेशान हो रहे थे। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर ये बिजली चोर पकड़े गए।



अमाैसी और मध्य जोन में भी पकड़े गए बिजली चोर

अमौसी जोन में काकोरी के हरदोइया निवासी सुरेंद्र कुमार, बरावन कला संगम सिटी निवासी नूर मोहम्मद, हरदोइया के अमित कुमार, कानपुर रोड शांति नगर निवासी विनायक स्वीट्स एंड बेकरी के सर्वेश कुमार के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज हुई। लखनऊ मध्य जोन में नरगिस बानो, शकील अहमद, कामिल अहमद, नजीर, अशरफ अली, अब्दुल रहमान, शराफत हुसैन, मुन्ना, गुड्डू (सुल्तान), रहमूनिशा, महमूद हसन पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें