फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेफ्रिजरेटर खरीदने के नाम पर 22.99 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाका स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी विजय कुमार कुशवाहा से रेफ्रिजरेटर खरीदने के नाम पर जालसाज ने दो बार में 22.99 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विजय के मुताबिक पुराना रेफ्रिजरेटर बेचने के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले ओएलएक्स पर विज्ञापन पोस्ट किया था। कुछ देर बाद दीपिका गुप्ता नाम की महिला ने संपर्क किया। आरोप है कि सौदा तय होने पर उसने विजय से घर का पता व क्यूआर कोड मांगा। इसके बाद महिला ने पेटीएम पर ग्रुप बनाया और विजय को झांसे में लेकर आरटीजीएस से दो बार में उनके दो बैंक खातों से 22.99 लाख रुपये निकाल लिए। तीसरी बार में रकम निकालनी चाही तब पीड़ित को ठगी का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें