यूपी में शुक्रवार को 2298 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 3025 लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर बढक़र 92.47 हो गई है। अब तक कुल 430880 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 28268 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। कुल 6830 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 17 सितंबर को कोरोना संक्रमण के चरम से वर्तमान मरीजों की पीक की तुलना में लगभग 40 हजार मरीज कम हुए हैं। इस तरह अब तक 58.6 प्रतिशत मरीज कम हो गए हैं। कोरोना काल में अन्य बीमारियों के मरीजों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर तक 2019 तक डायरिया के 790 केस थे। इनमें से 16 क मौत हुई थी।
इस वर्ष 22 अक्तूबर तक 40 डायरिया के मरीज मिले हैं। इनमें से किसी की मौत नहीं हुई है। इसी तरह खसरा के 2019 में 243 केस और दो मरीजों की मौत हुई थी। लेकिन इस वर्ष 22 अक्तूबर तक एक केस सामने आया है। लेकिन किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसके पीछे कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपायों का सही पालन करना है। साबुन से हाथ धोने, मुंह नाक को ढंककर रखने की आदतों बीमारियों में कमी की है। क्योंकि अधिकतर बीमारियों को हाथों को साबुन से धोकर और मुंह नाक को ढंककर रखने से स्वाइन फ्लू से भी बचाव हुआ था।