फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवरात्र से धनतेरस तक बिके 22,440 वाहन

विज्ञापन
नवरात्र से धनतेरस तक बिके 22,440 वाहन
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र से धनतेरस तक त्योहारी सीजन में राजधानी में 22440 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 11634 दोपहिया व 7223 चार पहिया वाहन हैं। सबसे महंगी कार 1.34 करोड़ रुपये की मर्सिडीज जीएलएस 450 डी बिकी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अकेले धनतेरस पर 345 वाहन आरटीओ में पंजीकृत हुए। इससे दो करोड़ रुपये का राजस्व मिला। शनिवार को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ की ओर से 22 सितंबर से 18 अक्तूबर तक पंजीकृत हुए वाहनों का विवरण जारी किया गया। धनतेरस पर पंजीकृत होने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या 164, चार पहिया 48, ट्रैक्टर चार, गुड्स कैरियर 12, मोटर कैब 12 व अन्य वाहन पांच रहे।
विज्ञापन


नवरात्र से धनतेरस तक इतने वाहन हुए पंजीकृत

दोपहिया-11634
चार पहिया-7223

थ्री व्हीलर पैसेंजर-1613
मोटर कैब-658

गुड्स कैरियर-445
ई रिक्शा पैसेंजर-373

ई रिक्शा कार्ट-180
ट्रैक्टर-73

थ्री व्हीलर गुड्स-55
कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट व्हीकल-39

मोपेड-30
मैक्सी कैब-22

बस-10
एजूकेशनल इंस्टीट्यूशन बस-02

हार्वेस्टर-02
एंबुलेंस-01

अन्य-80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें