फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना के 22439 नए मरीज, 104 की मौत, लखनऊ में 5183 केस

Thu, 15 Apr 2021 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 22,439 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। लखनऊ में 5183 केस मिले हैं। संक्रमण से अब तक 9480 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में गुरुवार को 22439 नए मरीज मिले हैं। जबकि 104 लोगों की मौत हो गई है। सेकंड वेव आने के बाद मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन दिनों 129848 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 206517 लोगों की जांच की गई। 22439 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 766360 हो गई है। 24 घंटे के दौरान विभिन्न अस्पतालों से 4222 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 9480 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


इन जिलों में हुई मौत
लखनऊ में 26, प्रयागराज में छह, कानपुर नगर में 10, वाराणसी में 6, कानपुर देहात में तीन, गोरखपुर में दो, मेरठ में तीन, बरेली में दो, मुजफ्फरनगर में दो, बाराबंकी में दो, रायबरेली में तीन, शाहजहांपुर में दो, उन्नाव में दो फर्रुखाबाद में दो बांदा में दो ललितपुर में दो, जालौन में तीन लोगों की मौत हुई है। करीब 20 जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इन जिलों में मिले सर्वाधिक मरीज
लखनऊ में 5183, प्रयागराज में1888, कानपुर नगर में 1263, वाराणसी में 1859, गाजियाबाद में 538, गौतम बुध नगर में 489, गोरखपुर में 750, मेरठ में 632, बरेली में 399, झांसी में 466, मुरादाबाद में 415, आगरा में 349, मुजफ्फरनगर में 428, बलिया में 578, मरीज पाए गए हैं। अन्य जिलों में 400 से कम मरीज मिले हैं। हाथरस और महोबा में सबसे कम सिर्फ 6 मरीज मिले हैं। 31 जिलों में 100 से कम मरीज पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें