फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 2237 नए कोरोना मरीज, 2590 डिस्चार्ज, ठीक होने की दर 93.45 प्रतिशत हुई

Sat, 31 Oct 2020 01:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
यूपी में शुक्रवार को 2237 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि 2590 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। यह लगातार 43वां दिन है, जब एक्टिव संक्रमण के केस में कमी आई है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 24,431 है। यह संख्या 17 सितंबर के पीक 68,235 से 43,804 कम है। यानी एक्टिव मरीजों की संख्या में 64.2 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक संक्रमण के बाद उपचारित होकर 4,48, 644 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर 93.45 प्रतिशत हो गई है। अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7007 हो गई है। संक्रमण के पीक में रोजाना 100 से ज्यादा मौतें हो रही थीं। अब यह संख्या एक चौथाई से कम रह गई है। 
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 1,48,222 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 1,47,17,483 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों में से 11,278 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 2,70,897 मरीज होम आइसोलेशन में जा चुके हैं। इनमें से 2,59,619 की आइसोलेशन की अवधि पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें