फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 221 डीएल, 4903 वाहनों के पंजीकरण निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पांच बार या उससे ज्यादा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 221 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस व 4903 वाहनों के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए हैं। दो हजार से अधिक लोगों के डीएल व पंजीकरण निलंबन का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

आरटीओ को व्यावसायिक और सवारी वाहनों पर कार्रवाई के लिए नौ हजार से अधिक की सूची भेजी गई थी। इनमें 70 फीसदी चालान इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कैमरों से हुए। पांच बार या उससे अधिक बार चालान के बाद भी किसी ने जुर्माना नहीं भरा। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दो हजार और वाहनों के स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। जवाब नहीं आने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिन 221 लोगों के डीएल निलंबित किए गए हैं, उनमें से 126 बाइक सवार हैं। इसके अलावा ऑटो व अन्य वाहन चालक हैं। बाइक सवारों में सिग्नल जंप करने वाले, बगैर हेल्मेट, ट्रिपल सवारी, रांग साइड के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें