फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 50 दिन बाद कोरोना के नए मरीजों की संख्या डिस्चार्ज रोगियों से अधिक, 2204 नए मरीज मिले

Wed, 04 Nov 2020 08:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

यूपी में बुधवार को 2204 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं, 2014 को स्वस्थ हो जाने के कारण डिस्चार्ज किया गया है। लगभग 50 दिन बाद नए मरीजों की संख्या डिस्चार्ज रोगियों से अधिक है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 22,676 है। इनमें से 9673 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 4,59,722 रोगियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

मरीजों के ठीक होने की दर 90 फीसदी के ऊपर है। मंगलवार से बुधवार के दौरान 16 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 1,46,995 नमूनों की जांच की गई। सरकारी लैब में आरटीपीसीआर से 57,520 और निजी लैब में 2500 जांचें की गई हैं। कुल 7104 मरीजों की अब तक मौत हुई है।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर में एक बार फिर से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा 339 मरीज गौतमबुद्ध नगर में ही मिले हैं। इसके बाद लखनऊ में 277, मेरठ में 175, गाजियाबाद में 130 मरीज मिले हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें