फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 22 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, 68 के प्लेटफॉर्म बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स के निर्माण के कारण पहली जून तक लिए गए पावर ब्लॉक को चार जून तक बढ़ा दिया गया है। इससे 22 ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। 68 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर चार से चलने वाली 36 ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मों से चलाया जाएगा। पांच नंबर प्लेटफार्म से चलने वाली 21 ट्रेनें भी दूसरे प्लेटफार्मों से चलेंगी। प्लेटफॉर्म दो और तीन से चलने वाली 11 ट्रेनों को प्लेटफॉर्म छह और सात से चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि कॉनकोर्स के निर्माण के कारण कानपुर इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी। ये लखनऊ जंक्शन, उतरेठिया, मानकनगर और मल्हौर तक आएंगी और वहीं से जाएंगी। 22683/84 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेटिया, 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू व 64255 लखनऊ-कानपुर मेमू मानकनगर तथा 64215 अयोध्या-लखनऊ मेमू मल्हौर तक ही आएगी व वहीं से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें