फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेडक्रॉस दिवस पर 22 आपदा मित्रों ने किया रक्तदान

Thu, 09 May 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सोसाइटी की अध्यक्ष व डीएम कृतिका शर्मा ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान आपदा मित्रों ने 22 यूनिट रक्तदान कर जिले में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि पहली बार स्वयंसेवकों ने इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान कर रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए सभी महादानी बधाई के पात्र हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि यह रक्तदान शिविर न केवल जिले के रक्तकोष की सेहत सुधारेगा बल्कि जनता को रक्तदान के लिए प्रेरित भी करेगा। इस दौरान मौजूद आपदा मित्रों ने जिले वासियों से 25 मई को अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की। इस मौके पर ब्लड डोनेशन काउंसलर प्रियंका शुक्ला, रवि मिश्रा, बलविंदर सिंह, विवेक मणि त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, लवकुश आर्या, वीरेंद्र कुमार, शिवकुमार, परशुराम गौतम, राजकुमार, विपिन कुमार, ओमकार यादव, अटल बिहारी व राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें