फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले- स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे 22 करोड़ पौधे, कई विभागों को जोड़कर होगा काम

Tue, 18 Jun 2019 05:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को मुहिम चलाकर एक ही दिन में 22 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले प्रत्येक किसान को 5 से 10 पौधे रोपने के लिए दिए जाएं। 

विज्ञापन


अधिकारी पीएम आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों को भी इस मुहिम से जोड़े। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश सोमवार को वन  विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग हर ग्राम पंचायत में वृक्ष अभिभावक (ट्री गार्जियन) बनाए, जो किसानों को पौधशाला से पौधे लाकर देंगे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल में तैयार होने वाले पापुलर से किसानों को अच्छी आय होती है। इसलिए पौधरोपण में इसे प्राथमिकता दी जाए। सरकारी भूमि पर प्रधानों के माध्यम से पौधे लगाए जाएं। पौधरोपण वाले किसानों को ईको कार्ड देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितनी प्रदेश की आबादी है, उतनी संख्या में पौधरोपण का संकल्प लेकर पंचायतीराज, नगर विकास और अन्य विभागों को जोड़कर जनजागरण अभियान चलाया जाए। बीपीएल परिवारों को भी एक-एक पौधा लगाने के लिए दिया जाए। 

विज्ञापन

नदियों के किनारे लगाएं पीपल और बरगद 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा, यमुना, सरयू और अन्य पवित्र नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में पीपल, बरगद या अन्य पौधे लगवा सकते हैं। फोर व सिक्स लेन सड़कों के किनारे छायादार पौधे लगाएं। दिल्ली के लुटियंस जोन की तरह लखनऊ में कुछ सड़कों का चयन कर इमली, नीम, जामुन, आम और अन्य किस्म के पौधे लगा सकते हैं। स्मार्ट सिटीज को भी पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनाया जाए।

नक्षत्र वाटिका का भी होगा निर्माण 
योगी ने कहा कि नक्षत्र वाटिका और नौ ग्रह वाटिका समेत अन्य नामों से अभियान को बेहतर बना सकते हैं। अधिकारी गोमती नगर के दोनों तरफ  तय करें कि कौन सी वाटिका बनानी है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगाजी के दोनों तटों पर नमामि गंगे मिशन पर कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रदेश में जहां से गंगाजी का आगमन होता है और जहां खत्म होती हैं, वहां एनजीओ और संस्थाओं के सहयोग से दोनों तटों पर पौधरोपण किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें