फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो पलटा, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टैंपो में सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम रमनगरा निवासी भवनलाल मिश्र (35) अपनी पत्नी अंजू देवी (30) के साथ दवाई लेने के लिए महमूदाबाद गया था। वहां पर दवाई लेने के बाद दंपती एक टैंपो में सवार होकर घर के लिए चल दिए। रास्ते में रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करीमपुरवा के निकट टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे टैंपो में सवार लोग दब गए। स्थानीय नागरिकों ने आननफानन मदद कर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। तब तक भवनलाल मिश्र, उसकी पत्नी अंजू देवी, रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कंडी रसूलपुर संतोष की पत्नी सुधा (25), रामपुर मथुरा के कीरतपुर निवासी अजय वर्मा (23) गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन


नागरिक घायलों को लेकर रामपुर मथुरा सीएचसी भागे। रास्ते में भवनलाल मिश्रा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को महमूदाबाद सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें