फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में 187 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्मेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

सीतापुर। शासन के फरमान पर बुधवार को हेल्मेट व सीट बेल्ट दिवस पर परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में टीमों ने 187 दोपहिया-चौपहिया वाहनों का चालान किया। ये कार्रवाई हेल्मेट-सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने पर की। साथ ही चेकिंग में टीमों ने वाहन चालकों को चेताया कि अगर इसकी पुनरावृत्ति हुई तो उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को उप संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय व यात्री/माल कर अधिकारी रेहाना बानो ने रामकोट, नवीन चौक, टोल प्लाजा खैराबाद, सिधौली, सिविल लाइन, जीआईसी चौराहा, हरदोई चुंगी तथा कांशीराम कालोनी के समीप वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन


चेकिंग अभियान में 187 दोपहिया व चौपहिया वाहन का चालान किया। हेल्मेट का प्रयोग न करने पर 148 वाहन चालकों का चालान किया गया। जबकि सीट बेल्ट प्रयोग न करने पर 39 चालकों के चालान की कार्रवाई की गई।

एआरटीओ डॉ. पाण्डेय ने बताया कि दो पहिया चालक और सवार दोनों को हेलमेट लगाना अनिवार्य है तथा चार पहिया में चालक और यात्रियों को सीटबेल्ट लगाना अनिवार्य है। हेलमेट से न केवल सिर की सुरक्षा होती है अपितु धूप, बरसात, आंधी इत्यादि से भी बचाव होता है।

हेलमेट के ग्लास आंख की भी सुरक्षा करते है। जिससे चालक का वाहन पर नियंत्रण बेहतर होता है। हेलमेट एक ऐसा सुरक्षा कवच है, जो दुर्घटना की स्थिति में चालक व सवारी को जीवन दान देता है। वहीं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


दुर्घटना की स्थिति में सीट बेल्ट सुरक्षा गांठ बनकर सवारियों की रक्षा करती है। एआरटीओ (प्रशासन) प्रवीण कुमार सिंह ने सरकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के कार्यालय में प्रवेश वर्जित है, इसका उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें