फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर दो की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर रविवार की रात परेश बव्वा (32) निवासी ग्राम मरबग छुब्बा थाना हरिसिंधा जनदाद, जिला उदलगौरी आसाम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई है। उधर, देवा कोतवाली क्षेत्र में भयारा मोड़ पर रविवार की रात एक ट्रक पलटने से उसके चालक कल्लू निवासी ग्राम मौजा मुरादपुर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं खलासी महेंद्र सिंह निवासी मछेहटा थाना जहांगीराबाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद हाईवे पर पल्हरी बाईपास के समीप सोमवार की दोपहर एक निजी बस व डंपर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार ममता कुमारी, राजकुमारी, कमला, नगूूता, मालती, ननका समेत सात लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें