युवक को घर के सामने गोली मारी, गंभीर
सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के भंडरा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद (38) बुुधवार देर शाम अपने घर के सामने बैठा था। तभी बाइक सवार दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे और निमंत्रण देने के बहाने द्वारिका को पास बुलाया।
द्वारिका जैसे ही उनके पास पहुंचा बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसे गोली मार दी। पेट में गोली धंसने से द्वारिका वहीं गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचते हमलावर भाग गए।
परिवारीजन घायल द्वारिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
सूचना पर भंड़रा गांव पहुंचे थानाध्यक्ष कुड़वार नंद कुमार तिवारी ने बताया कि, हमलावरों के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।