फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोज को बचाने में पेड़ से टकराई जीप, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर (फैजाबाद)। सड़क पार कर रहे वनरोज को बचाने के चक्कर में एक जीप सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक आरसी दुबे ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के भगवती नगर तिराहे के पास इलाहाबाद हाईवे पर हुआ। गोंडा के नवाबगंज निवासी छह लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोलेरो पर सवार होकर सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर वनरोज आ जाने के कारण बोलेरो सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार अतुल कुमार (45), राकेश (62), चंद्रभान सिंह (72) व संतोष कुमार (32) निवासी बनगवां, नवाबगंज गोंडा घायल हो गए। अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख अतुल कुमार और चंद्रभान सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें