फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाउडर से दूध बनाने की शिकायत पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाउडर से दूध बनाने की शिकायत पर छापा, नमूना सील
विज्ञापन



रायबरेली। पाउडर से दूध बनाकर बेचने की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने सरेनी क्षेत्र के मूसापुर स्थित राहुल इंटरप्राइजेज पर छापा मारा।


टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर दूध का नमूना सील कर जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा टीम ने प्राथमिक स्कूल मूसापुर में भी एमडीएम चेक कर चावल का नमूना सील किया। छापेमारी से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



डीएम स्तर पर हुई शिकायत के बाद मंगलवार को एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी व एफएसओ अरुण कुमार की टीम मूसापुर में जांच करने के लिए राहुल इंटरप्राइजेज पर पहुंचे।
विज्ञापन



एफएसओ ने दूध की जांच करने के बाद संदिग्ध प्रतीत होने के बाद नमूना सील कर लिया। यह भी पता लगाने का प्रयास किया गया कि कहीं पाउडर से तो दूध नहीं बनाया जा रहा है।


टीम ने प्राथमिक स्कूल मूसापुर से चावल का नमूना भी सील करके जांच के लिए भेजा। अभिहित अधिकारी ने बताया कि शिकायत की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें