फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस, ट्रैक्टर मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में फतेहपुर डिपो की बस जा टकराई। इससे पास में खड़े ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार किसी मुसाफिर को चोट नहीं आई। हादसे के चलते आधा घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बांदा-बहराइच राजमार्ग पर मानपुर गांव के पास रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। फतेहपुर डिपो की बस फतेहपुर से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस खड़ी ट्र्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराई। जिससे पास में खड़े हरचंदपुर क्षेत्र के स्योंठी का रहने वाले एवं ट्रैक्टर मालिक अभय सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्योंठी गांव का ही रहने वाला चालक विजय (31) घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर एसओ विनोद सिंह मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की। साथ ही जाम हटवाया। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें