12 बच्चों को चिकनपॉस्क
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के कई गांवों में चिकन पॉक्स फैल रहा है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है।
क्षेत्र के पूरे जलाल मजरे मुरैनी में शिव कुमार की पुत्री रूबी (4) और शिव बहादुर की पुत्री चांदनी (11) को तेज बुखार के साथ लाल चकत्ते पड़ने लगे।
जानकारी मिलते ही डॉ. भावेश कुमार और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आरएन सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर इलाज शुरू कर दिया।
सलेथू गांव में राकेश की पुत्रियों दीपा, पूजा व राम सेवक की पुत्री सीता, रामबरन के पुत्र हिमांशु, सुरेश के पुत्र अमन, दिनेश की पुत्री प्रिया के अलावा असनी में बड़मानुस परिवार में शत्रोहन की पुत्री सलोनी व पुत्र आदित्य, राम सजीवन के पुत्र अंकुर, रामकुमार की पुत्री प्रियंका को चिकन पॉक्स के लक्षण दिखे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। सीएचसी अधीक्षक डॉॅ. राधाकृष्णन ने बताया कि अधिकांश बच्चों को संबंधित बीमारी से बचाव के लिए टीके पहले ही लगवाए जा चुके हैं।