फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबा छात्र, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते समय छात्र नहर में डूबा, मौत
विज्ञापन



तिलोई। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को शारदा सहायक नहर में नहाने गया छात्र डूब गया। उसका शव बरामद हो गया है।


पूरे बैसन मजरे जमुरावां निवासी एवं ब्राइट वे पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाला विवेक शारदा सहायक में नहाने गया था, तभी वह पानी में डूब गया।


उसके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और उसको बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


ताऊ अवधराज ने बताया कि विवेक साथियों के साथ नहाने गया था, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। हालांकि इस समय नहर नहीं चल रही है।


इसके बावजूद एक स्थान पर पानी ज्यादा था, जिससे विवेक डूब गया। विवेक पिता की एकलौती संतान थी। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें