फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राथमिक विद्यालय बंजारनटांड़ा के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक पिकअप, एक कार व पांच बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे इलाकों में वाहन चोरी व तस्करी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थीं। जिस पर एसपी जुगुल किशोर ने पुलिस को खुलासे के निर्देश दिए थे।

कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे को गुरुवार रात को उपनिरीक्षक दीपक कुमार, सिपाही अवनीश विक्रम सिंह, इरफान अहमद, अखिलेश राय, प्रकाश त्रिपाठी आदि के साथ गश्त कर रहे थे।

इसी बीच उनको मुखबिर ने बंजारनटांड़ा गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के निकट बाइकों को चोरों द्वारा पिकअप वाहन में लादे जाने की सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देते हुए नानपारा के कोटवा निवासी कमलेश और हरदी के चुरईपुरवा निवासी खनमन को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक पिकअप वाहन, एक होंडा सिटी कार व पांच बाइकें बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में दोनों चोरों ने बाइकों को नंबर प्लेट बदलकर नेपाल में बेचे जाने की बात स्वीकार की है। चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें