फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का सौदा करने आए दो नेपालियों को अगवा कर साढ़े 11 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज निवासी एक व्यक्ति की जमीन नेपाल में है। जमीन का सौदा तय करने के बाद उसका बयाना देने बुधवार सुबह नेपाली नागरिक ठोरिया गांव पहुंचे। यहां पर गांव के बीच से कार सवार लोग दो नेपाली नागरिकों को अगवा कर ले गए। नकदी लूटकर उन्हें बहराइच-गोंडा की सीमा पर छोड़ा।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी फरार हैं। विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत खोरिया गांव निवासी राकेश मिश्रा की जमीन पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के बढ़नी में है। परिवार के कुछ सदस्य नेपाल में भी रहते हैं।

जमीन के कुछ हिस्से का सौदा राकेश ने काठमांडू निवासी असीम जोशी, अरमाखाची निवासी जीवन खनाल, सिंधुली निवासी भुवन राय मांझी व बुठवल निवासी प्रेम बहादुर महारा से तय किया था। जमीन की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ आंकी गई थी। 70 लाख रुपये इंडियन करेंसी अदा करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


बातचीत के बाद तीन दिन पूर्व सौदा करने वालों ने राकेश को 50 हजार रुपये पेशगी दी थी। 15 लाख और बयाना देना था। चारों नेपाली नागरिक बुधवार सुबह नकदी के साथ ठोरिया गांव पहुंचे। भुवन राय माझी ने बताया कि जब सभी गांव में राकेश के घर के पास पहुंचे, तभी कार सवार कुछ लोग आ धमके।

कट्टे की नोंक पर जीवन लाल व असीम जोशी को बैग सहित गाड़ी में बिठा लिया। नेपाली नागरिकों ने शोर मचाया। लेकिन मदद नहीं मिल सकी। अपहर्ताओं ने नेपाली नागरिकों को बहराइच-गोंडा की सीमा पर ले जाकर छोड़ा। किसी तरह सभी गोंडा के खरगूपुर थाने पहुंचे। वहां से पता चला कि घटनास्थल विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों नेपाली नागरिक सकुशल हैं। पेशगी का 11.5 लाख रुपये देना था। उसी नकदी को कार सवारों ने छीना है। इस मामले में भुवन मांझी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें