फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से पिता की मौत, पुत्र झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। तराई में काफी इंतजार के बाद सोमवार की भोर वर्षा से हुई। गरज चमक के साथ बादल बरसे। लेकिन इसी दौरान पयागपुर थानाक्षेत्र के सेनवाहे गांव के निकट बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र झुलस गया। इससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि बिजली की चपेट में आए पुत्र को गिलौला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तराई के लोग वर्षा न होने से उमस और गर्मी का सामना कर रहे थे। सोमवार सुबह झमाझम बरसात हुई। भोर से शुरू हुआ बरसात का क्रम 10 बजे तक जारी रहा। वर्षा के दौरान पयागपुर थाना अंतर्गत सेनवाहे गांव के निकट तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। बादल की गड़गड़ाहट से आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग सहम गए। बिजली की चपेट में आकर सेनवाहेगांव निवासी गोरा यादव (45) पुत्र रामसागर और उनका पुत्र राजन (16) चपेट में आ गया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर आ गए। जब दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी। तभी गोरा यादव ने दम तोड़ दिया। जबकि राजन को गिलौला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पिता-पुत्र खेत में धान की नर्सरी काट रहे थे। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मृतक किसान के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वर्षा के बाद एक बजे के आसपास चटक सूरज चमका। जिससे पुन: उमस बढ़ गई। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी मुआवजे की कार्रवाई
सेनवाहे गांव में खेत में काम करते समय किसान के मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दैवीय आपदा के तहत मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। -गुलाम सरवर उपजिलाधिकारी
विज्ञापन


वर्षा से जलभराव की समस्या, किसान खुश
तराई में सोमवार सुबह हुई वर्षा से शहर, गांव और कस्बों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। एकबार फिर सड़कें और गलियां कीचड़ तथा जलभराव की चपेट में हैं। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की फसल के लिए किसान वर्षा को अमृत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें