फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राममंदिर के लिए 100 फिट का रथ भेंट करेगा हनुमत ट्रस्ट

Mon, 16 Nov 2020 06:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर कर्नाटक के पंपापुर में सबसे ऊंची हनुमान जी की मूर्ति व भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी है। ये जानकारी श्री हनुमत जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने सोमवार को दी। साथ ही घोषणा की है कि हनुमत ट्रस्ट की ओर से राममंदिर ट्रस्ट को 100 फिट का रथ भेंट किया जाएगा।

विज्ञापन


रामनगरी आए श्री हनुमत जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि जिस तरह अयोध्या में भगवान राम की भव्य और 251 मीटर की सबसे ऊंची मूर्ति लगाई जाएगी, उसी तरह किष्किंधा यानी कर्नाटक के पंपापुर में हनुमान जी की 215 मीटर की भव्य और विशाल मूर्ति लगाने की तैयारी है।

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ट्रस्ट की तरफ से रामलला के मंदिर में स्थापित करने के लिए टीकवुड से तैयार 100 फीट का एक रथ दिया जाएगा। ये रथ दो साल में दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस तरह अयोध्या में प्रभु श्रीराम की 251 मीटर की मूर्ति लगाई जाएगी, उसी तरह किष्किंधा में हनुमान जी की 215 मीटर की मूर्ति लगाने की योजना बन रही है। इसकी डिजाइन तैयार हो चुकी है। मूर्ति निर्माण में 1200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे 12 साल में तैयार करने का लक्ष्य है। मूर्ति निर्माण के लिए पूरे देश में रथयात्रा निकालकर चंदा एकत्र किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि अयोध्या के साथ-साथ किष्किंधा के भी पुनर्वैभव हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें