फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क सुरक्षा के 212 प्रस्ताव शासन को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क सुरक्षा और चौराहों में सुधार के लिए मंडल से 212 प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। मंडलायुक्त ने बुधवार को जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हुई बैठक में यह जानकारी दी। डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच सीडीओ खुद करें। जिन कामों का टेंडर हो गया है, उनमें तेजी लाएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति जनता को जागरूक करें। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सड़क व भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कायाकल्प योजना, कन्या विवाह योजना, स्वरोजगार योजना, कृषक दुर्घटना, किसान सम्मान निधि, कुसुम योजना, ऊर्जा, कन्या सुमंगला योजना की ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में अफसरों ने बताया कि मंडल में अक्तूबर में कुल 553 कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया। इनमें से दस लखनऊ के हैं। मंडलायुक्त ने अफसरों को निर्देश दिया कि इनके अभिभावकों को जागरूक करने के साथ सभी सुविधाएं मुहैया कराएं। बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लखनऊ में मॉडल सोलर गांव के रूप में 28 गांवों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें