फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोहनलालगंज की 21 महिला ग्राम प्रधानों को मिला सम्मान

Sun, 08 Mar 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोहनलालगंज की 21 महिला ग्राम प्रधानों को मिला सम्मान
विज्ञापन
निगोहां। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रायबरेली रोड स्थित बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में मोहनलालगंज विकासखंड की विभिन्न पंचायतों से चुनी गईं 21 महिला प्रधानों को सम्मानित किया गया। सरल केयर फाउंडेशन और एमडी ट्रेड लाइन की ओर से आयोजित नारी श्री ग्राम प्रधान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान रहीं।
विज्ञापन


डॉ. बबिता ने प्रधानों के उत्कृष्ट कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि जब एक महिला प्रधान सशक्त होती है, तो पूरा गांव विकास की राह पर चल पड़ता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पांडेय ने गांवों में शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष रीता सिंह, आनंद शेखर सिंह, अनुज तिवारी, रीना सिंह, शैलेंद्र सिंह ग्रामीण, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
प्रधान नीता ने लिखी संघर्ष से सफलता की नई इबारत

समारोह में हुलासखेड़ा की ग्राम प्रधान नीता की कहानी ने सभी की आंखों को नम और हौसले बुलंद कर दिए। वर्ष 2021 में चुनाव जीतने के मात्र पांच दिन बाद ही उन्होंने अपने पति जटाशंकर को खो दिया। लेकिन टूटने के बजाय उन्होंने पंचायत की कमान संभाली। पिछले पांच वर्षों में गांव में खेल के मैदान, अमृत सरोवर और एसएचजी शेड जैसे निर्माण कार्यों के जरिये गांव की सूरत तो बदली ही। साथ ही अब वह क्षेत्र की हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
विज्ञापन


इन प्रधानों का हुआ सम्मान ः उर्मिला द्विवेदी (अघैया), नीरज (लालपुर), राजकुमारी (दखिना शेखपुर), रीना सिंह (नंदौली), कुसुमलता सोनी (भगवापुर), आनंदरानी (शेरपुर लवल), अनुपम (बैरीसालपुर), विद्यादेवी (ब्रम्हदासपुर), श्यामादेवी (उदयपुर), कमलेश कुमारी (टिकरा), निर्मला पाल (दयालपुर), नीता (हुलासखेडा), नेहा साहू (मंगटईया), दीपिका यादव (डिघारी), सरिता (गढ़ी मेंहदौली), प्रियंका (भीलमपुर), माया (कुशमौरा), रेनू अवस्थी (जबरौली), इलमा बानो (मीरानपुर), गीता (भदेसुवा) और राजवती (परसपुर ठट्ठा)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें