फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 21 महिलाओं को नारी दुर्गा शक्ति सम्मान

Mon, 23 Dec 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिलाओं को मिला दुर्गा श​क्ति सम्मान।
विज्ञापन
लखनऊ। सुरभि कल्चरल ग्रुप की ओर से रविवार को मानकनगर स्थित बंसल लॉन में नारी दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाली महिलाओं में कवयित्री व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधा मिश्रा, रंगकर्मी ज्योति सिंह, नृत्य गुरु विभु बाजपेई, पाक कला विशेषज्ञ मीता भास्कर, लोक गायिका कीर्ति बाजपेई, योग प्रशिक्षक आफरीन समी, खेल प्रशिक्षक नमिता यादव, चित्रकार अमिता अवस्थी, पर्यावरण संरक्षक माधवी मणि, समाजसेवी डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव और गौरैया संरक्षक रुचि अरोरा आदि शामिल रहीं। मुख्य अतिथि एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी रहीं।

अतिथियों में पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू, राष्ट्रीय महिला प्रमुख डॉ. मनु चौहान और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने सभी महिलाओं को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर अलंकृत किया। अध्यक्षता डॉ. सुधा मिश्रा ने व संचालन अलका बाजपेई ने किया।
विज्ञापन


बच्चों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

संस्था की ओर से बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विदुषी शुक्ला ने बांसुरी कृष्ण की बाजेगी..., कृतिका सिंह चौहान ने मैंने पायल है छनकाई... और काशवी शर्मा ने घूमर घूमर... पर नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में सुरभि कल्चरल ग्रुप के सचिव शैलेंद्र सक्सेना ने सभी का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें