लखनऊ। गृहकर न जमा करने वाले बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जोन-6 के वार्ड कल्याण सिंह, भवानीगंज और कश्मीरी मोहल्ला में कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई की गई। 2.07 लाख का बकाया भी जमा किया गया। वहीं, वार्ड कश्मीरी मोहल्ला में कर न जमा करने के कारण चार भवनों को सील किया गया। जोनल अधिकारी मनोज यादव, कर अधीक्षक विजय शंकर, राजस्व निरीक्षक मोहम्मद निजामुद्दीन, नेहा यादव आदि मौजूद रहीं।