लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले सक्रिय हुई खाद्य विभाग की टीम ने काकोरी क्षेत्र में अभियान चलाया। हरदोईया लाल नगर काकोरी के श्रीराधे उद्योग पर छापा मारकर 20 प्रकार के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय विजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 6.55 लाख रुपये के लगभग 7,982 किलो के विभिन्न पदार्थों को सीज किया गया है। इसके अलावा खाद्य कारोबारी को लाइसेंस की शर्तों का पालन न करने पर निर्माण, वितरण व बिक्री पर रोक लगा दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।