फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 2067 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमण से मुक्ति पा चुके लोगों की सं ख्या 4.97 लाख से अधिक

Mon, 23 Nov 2020 06:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में सोमवार को 2067 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 2060 लोग स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 23776 एक्टिव कोरोना संक्रमण के केस हैं। रविवार को 145704 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 56 हजार नमूने आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 18131693 नमूनों की जांच की जा चुकी है। नवंबर में मरीजों का पॉजिटिविटी रेट 1.6 प्रतिशत चल रहा है। जो राष्ट्रीय औसत पांच प्रतिशत से हमेशा नीचे रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत से अभी तक पॉजिटिविटी रेट 3.2 प्रतिशत के आसपास रहा है। उन्होंने बताया कि कुल एक्टिव मरीजों में से 10948 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 2405 मरीज निजी अस्पतालों में भुगतान के आधार पर इलाज करा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 497475 लोग अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर 94.07 प्रतिशत है।

उधर सोमवार तक कुल 7582 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। पहले मरीजों की मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत थी। केस फैटेलिटी रेट--सीएफआर 1.43 प्रतिशत हो गया है। बुजुर्ग मरीजों में भी संक्रमण बढ़ रहा है। वर्तमान में संक्रमित बुजुर्ग 10.13 प्रतिशत हो गया है। इसलिए जरूरी है कि बुजुर्गों को सार्वजनिक जगहों पर निकलने से बचाया जाए।
विज्ञापन



--
विज्ञापन

इन जिलों में सबसे अधिक मरीज

लखनऊ -315
मेरठ   - 208
गाजियाबाद - 126
नोएडा    - 160
कानपुर नगर- 125
आगरा  - 98
झांसी  - 72
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें