फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 2040 करोड़ के निवेश से होगा औद्योगिक विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में होगा 2040 करोड़ का निवेश, सात हजार को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

लखनऊ। औद्योगिक निवेश के रविवार को होने वाले दूसरे भूमि पूजन समारोह में राजधानी क्षेत्र से जुड़े 11 प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं। इनमें 2040.91 करोड़ का निवेश होगा। साथ ही दो हजार को सीधे तो पांच हजार को परोक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में भी विकास का रास्ता खुलेगा।
डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि गोमतीनगर के आईजीपी सभागार में होने वाले समारोह के लिए राजधानी क्षेत्र में प्रोजेक्ट लगाने को 24 कंपनियों व प्रतिष्ठानों के साथ एमओयू साइन हुआ है। हालांकि, इसमें से सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले 11 प्रोजेक्ट को ही गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लोकार्पण के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक विकास से जुड़ी निर्माण इकाइयों के इन प्रोजेक्ट को अमौसी, मोहनलालगंज व चिनहट में शुरू कराने के लिए दूसरे भूमि पूजन समारोह में शामिल किया गया है। इसमें सर्वाधिक 700 करोड़ का निवेश प्रोजेक्ट रियल स्टेट से जुड़ी मैसर्स गर्व बिल्डटेक लि. का है। साथ ही मैसर्स पिनटेल 350 करोड़, मैसर्स शालीमार केएसएमबी 252 करोड़, शालीमार कॉप लि. ने 210 करोड़, अरबन एक्स इंफ्राटेक ने 200 करोड़, यूपी होटल लि. ने 150 करोड़, शालीमार लेकसिटी प्रा. लि. ने 107 करोड़, होटल प्रदीप ने 20 करोड़, कॉनकार्ड कंट्रोल सिस्टम प्रा.लि. ने 10 करोड़, टेनकप पेट्रो वेंचर्स (एलएलपी) ने 25 करोड़ और फोर्सेस स्टील प्रोडेक्ट प्रा.लि. 26.91 करोड़ का निवेश करेगी। निवेश करने को निर्माण व सेवा क्षेत्र से जुड़ी 24 इकाइयां को स्थापित करने का एमओयू दूसरे भूमि पूजन समारोह के लिए हुआ है।
प्रथम समारोह में 1417.74 करोड़ के थे प्रोजेक्ट
बीते साल 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए औद्योगिक निवेश के पहले भूमि पूजन समारोह में 1417.74 करोड़ के सात प्रोजेक्ट शुरू होने को शामिल हुए थे। इसमें डिफेंस सेक्टर से जुड़ी मैसर्स पीटीसी इंडस्ट्रीज द्वारा अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में 205 करोड़, अनहिता फ्लाई हॉस्पिटेलिटी एलएलपी ने 75 करोड़, डेस्टिनी हॉस्पिटल्टी सर्विस ने 800 करोड़, कैरा लाइफस्पेस प्रा.लि., उबर और केएलएस मेमोरियल सोसायटी ने सौ-सौ करोड़ और पुरुषोत्तम राम फूड्स इंडस्ट्रीज ने 37.74 करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट भूमि पूजन बाद शुरू किए थे।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को रोजगार, बहेगी विकास की बयार
दूसरे भूमि पूजन समारोह में शामिल 2040.91 करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट पूरे होने पर करीब हजार को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक इकाई में काम के लिए प्रशिक्षित पॉलीटेक्निक व आईटीआई संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के साथ फूड प्रोसेसिंग, फूड मेकिंग से जुड़े युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा। वहीं, इकाई के निर्माण स्थल से जुड़े क्षेत्र में कामगारों की संख्या बढ़ने से विकसित होने वाले अन्य छोटे व्यवसायों से परोक्ष तौर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें