फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : बीटेक, बीफार्मा, बीएचएमसीटी का रिजल्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सत्र 2018-19 बीटेक, बीफार्मा व बीएचएमसीटी के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षाफल विवि की वेबसाइट पर वन व्यू में देखा जा सकता है, जबकि जिन विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क नहीं जमा था, उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

यदि किसी छात्र का परिणाम परीक्षा शुल्क जमा होने के बाद भी नहीं घोषित हुआ है तो वे विवि के ईआरपी अनुभाग में संपर्क कर, अपनी फीस रसीद दिखाकर जानकारी ले सकते हैं। उनके आवेदन में कोई कमी नहीं होगी तो उनका भी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि विवि ने 11 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच यूजी-पीजी कोर्सों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। बीटेक में लगभग 45 हजार और बीफार्मा में 8000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें