फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में पकड़े गए सात लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में चला बिजली चेकिंग अभियान
विज्ञापन

सीतापुर। पावर कॉर्पोरेशन द्वारा गुरुवार को शहर के आवास विकास कॉलोनी में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सात लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। विभाग अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा।

अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि शासन ने बिजली चोरी रोकने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इस पर अधिशाषी अभियंता एके श्रीवास्तव व एसडीओ रवि कुमार के साथ आवास विकास कॉलोनी में चेकिंग की गई।
विज्ञापन


इसमें सात लोग बिजली चोरी कर रहे थे। दो लोग मीटर के अंदर छेड़छाड़ करके शंट लगाए हुए थे। मीटर चेक करते ही चोरी पकड़ में आ गई। अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं कई घरों के लोग टीम को देखते ही ताला बंद करके निकल भागे।
विज्ञापन


जिस पर टीम ने इन घरों की बिजली काट दी है। एनपी सिंह ने उन विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनके मीटर घर के अंदर लगे हुए हैं। वह घर के बाहर मीटर लगवा लें। इसके लिए वह अपने एसडीओ से शिकायत करके समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें