फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, शॉपिंग मॉल के पीछे फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगांव (बहराइच)। फत्तेपुरवा मोहम्मदनगर गांव निवासी एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को गांव से दूर बहराइच-नानपारा मार्ग पर स्थित एक शॉपिंग मॉल के पीछे फेंक दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला के पति की मौत अरसा पूर्व हो चुकी है। पुलिस आशनाई में महिला के हत्या की बात कह रही है।

रामगांव थाना अंतर्गत फत्तेपुरवा मोहम्मदनगर गांव निवासी संपता देवी (35) के पति शोभाराम की अरसा पूर्व मौत हो चुकी है। संपता अपनी 11 वर्षीय पुत्री व पांच वर्षीय पुत्र के साथ रहती थी।
विज्ञापन


नानपारा-बहराइच मार्ग पर बुधवार सुबह चौपाल सागर के पीछे महिला का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

एसओ ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। लाश को गांव से दो किलोमीटर दूर फेंका गया है। मृतका के भतीजे ओम प्रकाश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भतीजे ने गांव निवासी आज्ञाराम के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। उसके मुताबिक युवक का महिला के घर आना-जाना था। पुलिस ने आशनाई में महिला के हत्या की आशंका जतायी है।

एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है।

दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
एसओ ने बताया कि संपता के पति की मौत पहले ही हो चुकी है। अब महिला की हत्या के बाद 11 वर्षीय बालिका व पांच वर्ष का बेटा अनाथ हो गए। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें