फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने पहाड़ी नाले में एसडीएम को घेरा, हाथापाई की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बालू खनन माफिया ने पहाड़ी नाले में पहुंचे एसडीएम को घेर को धमकाने का प्रयास किया। एसडीएम के साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की गई। खनन माफिया खुद को सत्ताधारी दल का बता रहे थे। इसके बावजूद निडर होकर एसडीएम ने बालू माफिया को दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया। एसडीएम के तेवर में आते ही खनन माफिया मौके से भाग गए। प्राइवेट वाहन से बालू खनन रोकने के लिए एसडीएम पहाड़ी नाले में गए थे। एसडीएम ने दो ट्रॉली पकड़ कर दो अलग-अलग थानों में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करा दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम एसके त्रिपाठी ने बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर उन्होंने गुरुवार को हरैया थाना क्षेत्र के खैरहनिया पहाड़ी नाले में छापा मारा। प्राइवेट वाहन में देखकर खनन माफिया ने एसडीएम को धमकाने का प्रयास किया। खनन माफिया की गाड़ी पर सत्ताधारी दल के तथाकथित नेता का नाम भी लिखा था। एसडीएम के मुताबिक यदि उन्होंने खुद का परिचय देते हुए वीडियो बनाने की बात स्वीकार न की होती तो वह लोग मारपीट करने पर उतारू थे। अवैध खनन कर भरी जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत बालू एसडीएम ने जब्त कर लिया है। एसडीएम ने बताया कि एक माह में करीब पांच बार छापा मारकर खैरहनिया पहाड़ी नाले से बालू का अवैध खनन करने वालों को पकड़ा है। एसडीएम ने पकड़ी गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ललिया थाने तथा दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को महराजगंज तराई थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। एसडीएम के निर्देश पर महराजगंज तराई थाने के प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला व ललिया थाने के प्रभारी ज्ञानेंद्र पांडेय ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

डीएम बोले
अवैध खनन के खिलाफ गुरुवार को छापेमारी करने वाले तुलसीपुर एसडीएम एसके त्रिपाठी के साथ अभद्रता किए जाने की जानकारी मिली है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन जिले में पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें