फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने अमेठी एसपी को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने एसपी अमेठी को फटकारा
विज्ञापन


अमेठी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने तीन माह पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अभय सिंह की हत्या का खुलासा नहीं होने पर एसपी अमेठी की जमकर क्लास ली। एसपी को तत्काल घटना का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया।

परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में पहुंचते ही केशव एसपी अमेठी केके गहलोत पर बिफर पड़े। उन्होंने छात्र अभय सिंह की हत्या का खुलासा अब तक नहीं होने पर सवाल पूछा।
विज्ञापन


एसपी ने सीबीआई जांच का हवाला दिया तो डिप्टी सीएम बिफर पड़े। इसी बीच जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा भी बोल पड़े कि उन्होंने भी कई बार निर्देश दिया लेकिन एसपी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


केशव ने कहा कि, इस हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने एसपी को तत्काल हत्या का खुलासा करने का निर्देश देते हुए जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें