फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क व नाली निर्माण बंद करा ठेकेदार से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क व नाली निर्माण बंद करा ठेकेदार से मांगी रंगदारी
विज्ञापन


सुल्तानपुर। दोस्तपुर के हड़ई गांव में आरईएस से कराए जा रहे सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य एक दबंग ने रुकवा दिया। मजदूरों के विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


आरोपी ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के फोन पर कॉल करके 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी है। ठेकेदार ने थाने में तहरीर दी है।

दोस्तपुर के हड़ई गांव में आरईएस ने सीसी रोड व नाली निर्माण का ठेका अनिल कुमार शर्मा को दिया है। साइट पर अनिल ने काम शुरू करा दिया है।

मंगलवार को क्षेत्र का एक दबंग कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और काम में लगे मजदूरों को डांटकर भगा दिया। दो-तीन मजदूरों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


देर रात अनिल के मोबाइल फोन पर दबंग ने कॉल करके रंगदारी में 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ठेकेदार ने घटना की तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है।

थानाध्यक्ष अनिल सोनकर ने कहा कि, उन्हें तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें