फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास् त्रीनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की देर शाम छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रैकेट संचालक, चार महिलाएं व एक ग्राहक सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनैतिक देह व्यापार का केस दर्ज किए जाने की कार्रवाई चल रही है।

एक सूचना के आधार पर सीओ योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक मो. जैनुद्दीन अंसारी, महिला थानाध्यक्ष रेणु सिंह ने महिला सिपाहियों व पुलिस टीम के साथ शनिवार देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर में राजेश के घर छापेमारी की। यहां पुलिस ने एक महिला व एक व्यक्ति को आपत्तिजनक हालत में दबोचा।
विज्ञापन


घर में तीन अन्य महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, मकान स्वामी राजेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में सीओ ने बताया कि आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रामकोट थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रीतम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रीतम कस्टमर था। जबकि पकड़ी गई चारों महिलाएं सेक्स रैकेट की सदस्य हैं। मकान स्वामी राजेश इस रैकेट को संचालित कर रहा था। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें