फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग में चल रही हैंडबॉल प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने आजाद हाउस को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। सुभाष हाउस ने आजाद हाउस को 22-15 के बड़े अंतर से हरा दिया। सुभाष हाउस की ओर से उदित पाठक, विजय सिंह व शिवेंद्र सिंह के शानदार प्रदर्शन से टीम को विजय मिली।
विज्ञापन

इससे पूर्व सेमी फाइनल राउंड में सुभाष हाउस ने भगत सिंह हाउस को बड़े अंतर 20-08 से परास्त किया, जबकि दूसरे सेमी फाइनल में आजाद हाउस व शिवाजी हाउस में रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच हुआ। इसमें सुभाष हाउस ने 6-5 से शिवाजी हाउस को हरा दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अवध विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर इंट्राम्यूरल प्रभारी अनुराग पांडेय ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया है। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें