फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में आज थम जाएगा प्रचार का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में शामिल जिले की दो नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में बुधवार को होने वाले मतदान से पहले चल रहा प्रचार का शोर सोमवार को शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद यदि कोई प्रत्याशी या उनका समर्थक प्रचार करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही आयोग को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले की नगर पालिका परिषद गौरीगंज व जायस तथा नगर पंचायत अमेठी और मुसाफिरखाना को निकाय चुनाव के पहले चरण में शामिल किया है। आयोग के निर्देश पर पहले चरण में शामिल चारों निकाय में बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से वोटिंग होगी। आयोग के निर्देशानुसार मतदान से साढ़े अड़तीस घंटे पूर्व सोमवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर बंद हो जाएगा। इसके बाद यदि प्रत्याशी या उनका कोई समर्थक प्रचार करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद गौरीगंज और जायस तथा नगर पंचायत अमेठी और मुसाफिरखाना के सभी प्रत्याशियों को वाहनों के पास जारी किए गए हैं। अधिकृत वाहनों/अन्य वाहनों या प्रचार सामग्री के माध्यम से कोई प्रत्याशी प्रचार करता मिला तो उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साथ ही अन्य सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा इसकी जानकारी आयोग को भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें