फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर सहित टैंकर पलटने से वाचर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बरुनी नाले के निकट पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे के किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे वन विभाग के वाचर की मौत हो गई तथा चालक घायल हो गया। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे निर्माण में लगा टैंकर सहित ट्रैक्टर वापस प्लांट की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर पर वन विभाग में वाचर पद पर तैनात ग्राम डालपुर बकौली निवासी रंगीले (55) भी बैठे थे। बरुनी नाले के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर रंगीले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक जनपद फिरोजाबाद निवासी संजय (40) गंभीर रुप से घायल हो गया। संजय को सीएचसी गैसड़ी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वाचर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि वाचर ड्यूटी खत्म कर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहा था। कोतवाल अवधेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें