आज रखे जाएंगे ताजिए
बाराबंकी। कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन की याद नौवीं मुहर्रम को जिले भर में शनिवार को चौक इमामबाड़ों, अजाखानों के साथ घरों में ताजिए रखे जाएंगे। ताजिया रखने के लिए लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली है।
जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार आठ मुहर्रम पर शुक्रवार की शाम इमामबाड़ों से अलम के जुलूस निकाले गए। जुलूस में बच्चे अपने हाथों में अलम लेकर शामिल हुए। सभी हुसैन हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद कर रहे थे। जुलूस बड़ापूरा, मुक्खिन, बाजार, बांध होकर निकाला गया।
कई स्थानों पर शबील का भी इंतजाम लोगों ने किया था। वहीं गुुरुवार को सातवीं मुहर्रम को मेंहदी जुलूस कस्बे के मोहल्ला मुक्खिन से निकाला गया। जिसमें अलम के साथ ऊंट, घोड़े व लाइट वाली मेंहदी के साथ बैंडबाजा भी मौजूद रहा।
मेंहदी के जुलूस में अंजुमन शहीदाने कर्बला वालों की याद में नौहाख्वानी किया। सातवीं मुहर्रम की मेंहदी के जुलूस में असमल सिद्दीकी, अब्बन, अशफाक, सुलतान अमहद आदि मौजूद रहे। मियां आमीन बाबा की ओर से लोगों में शबील बांटी गई ।
जैदपुर (बाराबंकी)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय कस्बे के मोहल्ला बड़ापूरा में स्थित जामा मस्जिद में दस मुहर्रम को तकरीर का आयोजन किया गया है। जिसमें मौलाना इमामुद्दीन, मुफ्ती अब्दुल हकीम, मौलाना असजद, मौलाना इम्तियाजुल हक, मौलाना उमर तकरीर को संबोधित करेंगें।