फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में कूदने जा रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। पत्नी से विवाद के बाद घाघरा में कूद रहे लखनऊ निवासी युवक को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस कर्मियों ने परिवारीजनों को दी है।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी युवक रविवार शाम को घाघराघाट पर स्थित सरयू सेतु पर पहुंचा। इस दौरान वह पुल पर चक्कर लगाने लगा, जिस पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान उसने अपना बैग नदी में फेंक कर छलांग लगाने की कोशिश की। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि घर पर पत्नी से विवाद के होने के चलते वह आत्महत्या करने के लिए घाघराघाट आया था। पुलिस टीम के प्रभारी रामसुंदर ने बताया कि युवक को कब्जे में लेकर उसके घर सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें